logo

भाजपा के एक महीने के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय, मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा

SAMITI.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
कर्नाटक चुनाव परिणाम के बाद झारखंड भाजपा रेस है। पार्टी संगठन और कार्यकर्ताओं में नई जोश भरने के लिए नये कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की जा रही है। बता दें कि नई रणनीति के तहत 2024 के चुनावी मैदान में उतरने के लिए आज प्रदेश कार्यसमिति की बैठक की गई।। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में एक महीने के कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। पार्टी ने मोदी सरकार के नौ साल पूरे करने पर राज्यव्यापी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की। रांची के सरला बिरला बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने की। बैठक के बाद उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर राज्य में कार्यक्रमों की श्रृंखला खड़ी की जायेगी। 30 मई को मोदी सरकार के कार्यकाल का नौ साल पूरा हो रहा है। इसको लेकर भाजपा 30 मई से 30 जून तक राज्य में कार्यक्रम आयोजित कर जनता के बीच पहुंचेगी। कार्यक्रमों को बूथ स्तर पर सफल बनाने के लिए जल्द ही जिला और मंडल कार्यसमिति की भी बैठक होगी। इसके जरिये केंद्र सरकार की उपलब्धियों को जन-जन पहुंचाएगी। 


ऐसे चलाए जाएंगे कार्यक्रम 
दीपक प्रकाश ने इस दौरान कहा कि महीने भर के विशेष जनसंपर्क अभियान के लिए 30 मई तक संगठनात्मक संरचनाओं से जुड़ी इकाईयों के साथ बैठक होगी। जिला और मंडल स्तर पर भी कार्यसमिति की बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय होगी। 29 मई को किसी केंद्रीय मंत्री का प्रेस कॉन्फ्रेंस होगा। 30-31 मई को पीएम मोदी जनसभा के जरिये विभिन्न कार्यक्रमों की लॉन्चिंग करेंगे। 1-22 जून तक संपर्क से समर्थन अभियान चलेगा। मिस्ड कॉल के जरिये लोगों का समर्थन लिया जाएगा। 2-3 जून को विकास तीर्थ यात्रा होगी। इसी तरह चार जून से 31 जून तक निर्धारित कार्यक्रमों के जरिये केंद्र की योजनाओं की जानकारी जन-जन को दी जाएगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के नाकामियों को जनताके बीच रखा जाएगा।


9 साल रहा बेमिसाल
बता दें कि 9 सालों को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने उपलब्धियों भरा बताया। उन्होंने कहा है कि 9 साल बेमिसाल रहा। 9 वर्ष समावेशी विकास का वर्ष रहा। 9 साल अंतर्राष्ट्रीय जगत में भारत का मान सम्मान बढ़ाने वाला रहा। आर्थिक संकटो से उबरने वाला रहा। दुनिया का सबसे तेजी से बढ़ता हुआ अर्थव्यवस्था वाला देश भारत रहा। उन्होंने कहा कि 30 मई से 30 जून तक कार्याक्रमों की श्रृखंला खड़ी की जाएगी। इसके दो लक्ष्य है। पहला तो यह कि भाजपा की केंद्र सरकार के जरिए समाज और देश के हित में जो काम हुआ है उसे जन जन तक पहुंचाया जाएगा। दूसरा यह कि हम अपनी पार्टी को और अधिक जनाधार वाली पार्टी बनाने का काम करेंगे। 9 वर्ष पूरे होने के अवसर पर पूरे देश में भाजपा विशेष संपर्क अभियान चलाएगी। कार्यक्रम में प्रदेश प्रभारी डॉ लक्ष्मीकांत बाजपेई, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र त्रिपाठी और भाजपा एसटी मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष समीर उरांव ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों को संबोधित किया। 


हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें https://chat.whatsapp.com/EUEWO6nPYbgCd9cmfjHjxT